देश की आर्थिक राजधानी के समीप एक Whistle Blower अधिवक्ता पर प्राणघातक हमला...

पुलिस आधिकारियों की मिलीभगत से किया गया ?
पहले गोरे अंग्रेजों ने इस देश को गुलाम बना रखा था आज यह काले अंग्रेज भ्रष्टाचारी व्यवस्था में बैठकर पूरी प्रशासकीय कार्य प्रणाली को पंगु बनाये हुये हैं और संवैधानिक व्यवस्था व नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं|


दो पुलिस अधिकारियों की वजह से एक होनहार नाबालिग 15 वर्ष के बच्चे को Honor killing में खत्म कर दिया जाता है मगर उन पुलिस अधिकारियों को केवल दो माह के लिये निलंबत करके दुबारा पद पर सुशोभित कर दिया जाता है| यह सुशोभित किया जाना प्रशासकीय व्यवस्था की कार्यप्रणाली को उजागर करता है जहाँ साफ समझ आ रहा है कि अगर आपने हम भ्रष्ट कलंकित व अयोग्य अधिकारियों को वापस अपनी जगह पर विराजमान नहीं किया तो हम गंदगी की गहराईयों में छुपे दुर्गंधयुक्त उन सभी जख्मों को कुरेद देंगे जिससे बहनेवाले मवाद में असंख्य नाम उन भ्रष्ट अधिकारियों के उजागर हो जायेंगे जो हमसे भी ज्यादा खतरनाक, कलंकित व भ्रष्ट हैं|
आज के युवा, जुझारू व होनहार अधिवक्ता जिन्हें अधिवक्ता कम Whistle Blower कहना अधिक उचित होगा| यह वह अधिवक्ता हैं जिन्होंने ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज़ उठाने की हिम्मत की है जिसका तोहफा इन्हें प्राणघातक हमले के रूप में मिला है (पूरा मामला लिंक पर मौजूद वीडियो में है https://youtu.be/jn3n6p3oIF0) जब इन अधिकारियों व समाज में भेड़ की खाल में छुपे भेड़ियों (महेश खरे, बाबा माने, दीपक सावंत, चंदु जगताप, RPI नेता रामदास आठवले और भगवान भालेराव) की सच्चाई को उजागर करना शुरू किया गया तो इन्हें व इनके साथियों को इन भेड़ियों की धमकियों का सामना करना पड़ा|
Whistle Blower अधिवक्ता अमित कटारनवरे ने इन भेड़ियों के द्वारा दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया और सरकार व पुलिस प्रशासन से पुलिस सुरक्षा व arm licence की माँग की| जो पहला हमला (5 सितंबर 2017) होने तक मिला ही नहीं, जो दूसरे प्राणघातक हमले (12 नवंबर 2017) के दिन तक प्राप्त नहीं हुआ, पुलिस प्रशासन व सरकार की यह शासकीय प्रक्रिया साफ-साफ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाने के लिये पर्याप्त है|
पुलिस अधिकारी निम्न बिंदुओं पर साफ-साफ दोषी नजर आ रहे हैं :
1.    नेरूल पुलिस थाने के दोनों अधिकारी अगर अपनी जिम्मेदारी गंभीरतापूर्वक निभाते और योग्यता का परिचय देते हुये उसी वक्त पुलिस थाने में हत्यारों द्वारा उठाये गये गैर-कानूनी कदम पर तुरंत कार्यवाही करते, तो दूसरे दिन हत्यारों को एक निर्दोष व नाबालिग बच्चे की हत्या करने का मौका नहीं मिल पाता|
2.    अगर पुलिस अधिकारी Whistle Blower अधिवक्ता अमित कटारनवरे को पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ arm licence उपलब्ध करवा देते तो पहले हमले के वक्त ही कोई ना कोई हमलावर घायल अवस्था में अस्पताल में अवश्य पड़ा होता|
3.    सानपाड़ा पुलिस अधिकारियों द्वारा अगर जाँच प्रक्रिया ईमानदारी से योग्य अधिकारी द्वारा समय पर पूर्ण की गई होती तो हमलावर निश्चित रूप से हवालात के अंदर होते और दूसरा हमला करने का उन्हें मौका नहीं मिल पाता|
4.    पहला हमला होने के बाद भी अगर पुलिस सुरक्षा मिल चुकी होती या arm licence ही उपलब्ध हो जाता तो आज एक क्रांतिकारी Whistle Blower अधिवक्ता अस्पताल के बिस्तर पर नहीं पड़ा होता बल्कि उस जगह पर हमलावर अपना ईलाज करा रहे होते|
भ्रष्टाचार व अराजका को सहन करने की सीमा खत्म होती चली जा रही है, क्या हमें किसी उधम सिंह का इंतजार है?
पहले गोरे अंग्रेजों ने इस देश को गुलाम बना रखा था आज यह काले अंग्रेज भ्रष्टाचारी व्यवस्था में बैठकर पूरी प्रशासकीय कार्य प्रणाली को पंगु बनाये हुये हैं और संवैधानिक व्यवस्था व नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं|
कोई बात नहीं, आप सब सोते रहो
मगर कुछ क्रांतिकारी मरते दम तक संवैधानिक नियमों के अंतर्गत इन काले अंग्रेजों का सामना अंहिसात्मक तरीके से लगातार करते रहेंगे|
जाग सकते हो तो जाग जाओ
और अपनी आनेवाली भावी पीढ़ी के लिये
कुछ तो ऐसा देकर जाओ जिससे वे आपको नमन कर सकें!

• पूरा मामला साक्षात्कार के रूप में लिंक पर मौजूद वीडियो में है :
   https://youtu.be/jn3n6p3oIF0


• पुलिस थाने में शिकायत दिये जाने से संबंधित विडियो :

मुकेश ठाकुर
मोब. 81467-61055
जज एडवोकेट पीड़ित ऑर्गेनायज़ेशन (जपो)

Comments